फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं-12वीं कक्षा के बाद कौन-सा विकल्प है सही? जवाब देंगे हमारे एक्सपर्ट, जुड़ें करियर वेबिनार से

Thu, 25 Jun 2020 09:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षा वेबिनार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अपने तय समय पर पूरी हुईं। अब परिणाम भी जल्द जारी होने वाले हैं। ऐसे में समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। जहां 10वीं के छात्रों का सवाल है कि 11वीं -12वीं के लिए कौन सा विषय चनें तो वहीं 12वीं के छात्र इस सोच में हैं कि भविष्य के लिए कौन सा कोर्स सफलता दिला सकता है। 12वीं के छात्रों को कुछ ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।

विज्ञापन


12वीं के बाद सिर्फ इंजीनियरिंग, आईआईटी, एआईईईई, बीएससी, बीसीए, कंप्यूटर क्षेत्र में करियर आदि ऑप्शंस ही नहीं होते हैं बल्कि छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। हर साल एसएससी, रेलवे, एनटीए, यूपीएससी के माध्यम से आईएएस-आईपीएस बनने के लिए लाखों छात्र आवेदन करते है पर कुछ ही सफलता पाते हैं। वैसे तो 10वीं-12वीं के लिए भी सरकारी नौकरियों की कमी नहीं है लेकिन डिग्री हासिल कर खुद को मजबूत बनाना भी बेहद जरूरी है। इससे अलग और भी ऐसे अनेकों क्षेत्र हैं, जिनके बार में छात्रों को पता होना चाहिए। 


अब कश्मकश में डूबे छात्रों के लिए राहत की खबर है। अमर उजाला आपके लिए वेबिनार का आयोजन कर रहा है, जहां आपका मार्गदर्शन हमारे चार विशेषज्ञ पैनलिस्ट करेंगे। एक्सपर्ट्स करियर के बारे में बात करेंगे। बता दें ये वेबिनार कल यानी 26 जून, 2020 की शाम पांच बजे आयोजित होगा। वेबिनार का आयोजन जूम एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही आप इसे फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं। बता दें कि जो छात्र आगे पढ़ना चाहते हैं और भविष्य में कुछ करना चाहते हैं उन्हें इस वेबिनार के माध्यम से काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस वेबिनार में शामिल होने के लिए आप auevents.in/webinar वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें