Board Exam 2021: जम्मू एवं कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। जम्मू क्षेत्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी। गौरतलब है कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में देरी हुई है। कई राज्यों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के तनाव को कम करने व तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से पाठ्यक्रम में भी कटौती की है। दरअसल, कोरोना की वजह से पिछले साल मार्च से ही विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन हो रहा था, जिसकी वजह से कई विद्यार्थियों ने तैयारी पूरी नहीं होने की भी शिकायत की थी।