CISCE Result 2026: बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें ICSE और ISC रिजल्ट
CISCE बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण वह क्रैश हो गई है। ऐसे में छात्रों के लिए अब इंटरनेट के बिना भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध है। वे SMS के जरिए अपने मोबाइल पर ही परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल में मैसेज ऐप खोलना होगा। ICSE रिजल्ट के लिए लिखें:
- ICSE Result 2026 7 अंकों की Unique ID>
- इसके बाद इसे 09248082883 नंबर पर भेज दें।
- ISC रिजल्ट के लिए भी यही तरीका अपनाना होगा।
- ध्यान रहे कि यूनिक आईडी सिर्फ 7 अंकों की होती है, उसे सही तरीके से लिखना जरूरी है।
मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में छात्र को SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा। इसमें कुल अंक, विषयवार अंक और पास या फेल की जानकारी दी होगी।
डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना परिणाम
डिजिलॉकर पर आईसीएसई, आईएससी परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- डिजिलॉकर की वेबसाइट (digilocker.gov.in.) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
- आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।