फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2020 Live: बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

Fri, 10 Jul 2020 04:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

ICSE, ISC Board Result 2020 Live Updates: काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE- Council for the Indian School Certificate Examinations) ने आज यानि 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे ICSE और ISC परीक्षा के नतीजे घोषित किए। बता दें कि परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट के माध्यम से खुद को रजिस्टर कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
CISCE ICSE, ISC Result 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:14 PM, 10-Jul-2020

सचिव गेरी अराथून ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

सचिव गेरी अराथून ने कहा है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देता है, जिन्होंने ICSE और ISC परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम वेबसाइट http://www.cisce.org पर जारी कर दिए गए हैं।

04:07 PM, 10-Jul-2020

ISC में कितने छात्र हुए फेल

ISC परीक्षा में 2798 छात्र फेल हो गए हैं। इस साल परीक्षा में 85,611 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए।

03:58 PM, 10-Jul-2020

फेल हुए छात्रों की संख्या

विज्ञापन
03:52 PM, 10-Jul-2020

ISC में लड़के- लड़कियों का पास प्रतिशत

03:44 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board Result 2020: 12वीं के आंकड़े

इस साल ISC परीक्षा में कुल 88,409 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 85,611 ने परीक्षा पास की है। बता दें कि आईएससी का कुल पास प्रतिशत 96.84% है।

विज्ञापन
03:37 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board Result 2020: दो लाख से ज्यादा छात्र हुए पास

इस साल 10वीं-12वीं परीक्षा में कुल 2,07,902 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। बता दें कि परीक्षा में 2,06,525 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।

03:31 PM, 10-Jul-2020

जानें इस साल का पास प्रतिशत

इस साल ICSE परीक्षा में 99.34 फीसदी और ISC में 96.84 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

03:26 PM, 10-Jul-2020

इस साल नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

सूत्रों के अनुसार, इस साल काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।

03:17 PM, 10-Jul-2020

कोरोना संकट के कारण कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई

इस साल COVID-19 के कारण कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं हो पाई। 

03:14 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: सीधा लिंक है यहां

ICSE, ISC के छात्र सबसे पहले अपने परिणाम देखने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

03:09 PM, 10-Jul-2020

CISCE Result 2020: ICSE और ISC परीक्षा के नतीजे घोषित

ICSE और ISC परीक्षा के नतीजे आज काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE- Council for the Indian School Certificate Examinations) द्वारा घोषित किए गए। 

02:56 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: एडमिट कार्ड रखें पास

02:53 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: कुछ ही मिनट शेष

बस कुछ ही मिनटों के बाद काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE- Council for the Indian School Certificate Examinations) बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा। 

02:46 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: अब भी कर सकते हैं खुद को रजिस्टर

दसवीं कक्षा के छात्र यहां क्लिक करें...
बारहवीं कक्षा के छात्र यहां क्लिक करें...

02:41 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: 100 फीसदी प्राप्त करने वाले टॉपर्स

पिछले साल यानी 2019 में कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बंगलूरू की विभा स्वामीनाथन ने 100 फीसदी अंकों के साथ फर्स्ट स्थान हासिल किया था।

02:36 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: 10वीं कक्षा के पिछले साल के टॉपर्स

पिछले साल मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर की मनहर बंसल ने आईसीएसई परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

02:30 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: दो छात्रों के 100 फीसदी अंक

पिछले साल यानी 2019 में ISC कक्षा 12वीं में दो छात्रों ने 100 प्रतिशत अकों के साथ टॉप किया था।

02:25 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: साल 2019 का पास प्रतिशत

साल 2019 में, ICSE यानी 10वीं परीक्षा में 98.54 फीसदी और ISC यानी 12वीं परीक्षा में 96.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। बता दें कि पिछले साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों आगे रहीं।

02:19 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: 2018 में मई में घोषित हुए परिणाम

वर्ष 2018 में ICSE और ISC परीक्षा के परिणाम 14 मई के दिन जारी हुए थे। 

02:15 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: 2018 के पास प्रतिशत

साल 2018 में, कक्षा 10वीं में 98.51 फीसदी छात्रों ने और 96.21 फीसदी छात्रों ने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

02:12 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: पिछले साल के कक्षा 12वीं के ऑल इंडिया टॉपर्स-

रोल नं. कैंडिडेट का नाम      प्रतिशत (%)
6459769 देवांग कुमार अग्रवाल  400     100%
6945296   विभा स्वामीनाथन 400  100%
6420547 मिहिका अमोल सामंत  399   99.75%
6564251  नंदिता प्रकाश   399   99.75%
6571757      नेहल शर्मा  399   99.75%
6426497 फियोना एडविन 399   99.75%
6540424 देबदुत मोंडल  399   99.75%
6461059 दिमित्री मल्लिक   399   99.75%
6541749  निर्झर दास  399   99.75%
6578160   खुशी डागा   399   99.75%
6499104  शैवी गोयल   399   99.75%
6419287 सृष्टि वैद्य  399   99.75%
6436963  श्रीनवंती देबगुप्ता 399   99.75%
6436925  श्रुति झंब  399   99.75%
7010212  अशिता रूंगटा  399   99.75%
6588928    वेदांशी तिवारी   399   99.75%

02:06 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: पिछले साल मई में घोषित हुए परिणाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं और 12वीं के परिणाम 7 मई, 2019 को घोषित हो गए थे।

01:58 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: बोर्ड ईमेल आईडी की लें मदद

स्टूडेंट्स बोर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से अपनी परेशानी को बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं। बार्ड ईमेल आईडी है- ciscehelpdesk@orionic.com।

01:48 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: हेल्पलाइन नंबर की लें मदद

स्टूडेंट्स बोर्ड हेल्पलाइन नंबर की मदद से भी जानकारी ले सकते हैं। नंबर है- 1800-267-1760

01:42 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: इन दो वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.or पर जारी होंगे परीक्षा के परिणाम।

01:38 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: CISCE द्वारा घोषित होंगे परिणाम

ध्यान दें कि आईसीएसई और आईएससी के रिजल्ट काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE- Council for the Indian School Certificate Examinations) द्वारा घोषित होंगे।

01:32 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: 3 बजे आएंगे परिणाम

CISCE बोर्ड ने जानकारी दी कि परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित होंगे।

01:26 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर फैसला

बता दें कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। छात्र संबंधित जानकारी के लिए cisce.org की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

01:21 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: शेष परीक्षाएं हो सकती हैं आयोजित

CISCE बाद में शेष बोर्ड परीक्षा आयोजित कर सकता है और छात्रों को उपस्थित होने की अनुमति दे सकता है। इससे संबंधित जानकारी बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर साझा करेगा।

01:16 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: पढ़ें ट्वीट

परिणामों को लेकर एएनआई ने एक ट्वीट भी साझा किया था-

Results of Class 10 (ICSE) and Class 12 (ISC) year 2020 examinations to be declared on 10th July at 3:00 pm: Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) pic.twitter.com/Tci4UDpvMI

— ANI (@ANI) July 9, 2020

01:11 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board 2020: लिखित परीक्षा देने वालों के लिए पुनर्मूल्यांकन

बता दें कि स्टूडेंट् के पास अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए एक विकल्प होगा। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए होगी, जिन्होंने लिखित परीक्षा दी है।

12:59 PM, 10-Jul-2020

CISCE Board Exam 2020: पासिंग मानदंड

CISCE बोर्ड के पास प्रतिशत की बात करें तो ICSE यानी 10वीं के छात्रों के लिए 33 फीसदी और ISC यानी 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाओं के लिए 35 फीसदी तय हैं।

12:51 PM, 10-Jul-2020

ICSE Board 2020: एसएमएस के माध्यम से देखें परिणाम

छात्रों को एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम देखने के लिए अपनी-अपनी यूनीक आईडी टाइप कर 09248082883 नंबर पर भेजना होगा। यदि आप ICSE यानी 10वीं के छात्र हैं तो आप (ICSE यूनीक आईडी) टाइप करके भेज सकतेे हैं वही अगर आप आईएससी यानी 12वीं के छात्र हैं ते आप (ISC यूनीक आईडी) टाइप करके भेज सकते हैं। 

12:47 PM, 10-Jul-2020

ICSE Board 2020: इसके आधार पर दिए गए अंक

बोर्ड की लंबित परीक्षाओं के लिए अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए हैं।

12:40 PM, 10-Jul-2020

CISCE Board Result 2020: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

  • cisce.org
  • results.cisce.org

12:34 PM, 10-Jul-2020

CISCE Board Result 2020: सबसे पहले करें खुद को रजिस्टर

CISCE बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।

12:29 PM, 10-Jul-2020

ICSE ISC Board 2020:कोरोना संकट के कारण परीक्षा हुई थी रद्द

इस साल कोरोना संकट के कारण कई स्कूलों में कक्षा 10वीं के दो या तीन विषय की ही परीक्षा हो पाई। वहीं कक्षा 12वीं के कुछ पेपरों को आगे के लिए स्थगित कर दिया। बाद में देश की परिस्थिति को देखते हुए बढ़ते संक्रमण के कारण बची परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।

12:25 PM, 10-Jul-2020

ICSE Board 2020: डिजीलॉकर के माध्यम से मार्क शीट ऐसे प्राप्त करें

11:30 AM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020 Live: बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

ICSE-ISC बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर-

चरण - 1 स्टूडेंट्स सबसे पहले अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर जाएं। 
चरण - 2 उसके बाद बोर्ड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने दो लिंक खुलेंगे।
दसवीं कक्षा के छात्र यहां क्लिक करें...
बारहवीं कक्षा के छात्र यहां क्लिक करें...

चरण - 4 अब मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।  
चरण - 5 अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें