CISCE Exam Rules: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाओं में सफल छात्रों को अब एकल पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा नियमों में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
रिजल्ट फॉर्मेट में बदलाव
सीआईएससीई ने परीक्षा नियमों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि 2025 से ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परिणाम अब "पास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया" या "प्रदान नहीं किया गया" की जगह "योग्य" या "योग्य नहीं" के रूप में घोषित किए जाएंगे। यह बदलाव परिणामों की पारदर्शिता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करने के उद्देश्य से किया गया है।
आईएससी में पास होने की नई शर्तें
आईएससी कक्षा 12 के छात्रों को अब पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे। इसके साथ ही उन्हें SUPW (सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य) और सामुदायिक सेवा में भी पास ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक होगा, जिसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा।