हाल के एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो कि बीते साल में कोरोना काल में हुई परीक्षा प्रणाली की विपरीत है। बीते साल में परीक्षा दो टर्म में आयोजित की जाती थी।
कोविड-19 के कारण परीक्षा कार्यक्रम को दो टर्म में विभाजित किया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि CISCE ने ICSE और ISC दोनों स्तरों पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। CISCE ने फरवरी / मार्च 2023 के महीनों में परीक्षाओं को अस्थायी रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।