फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, इस दिन होंगी परीक्षाएं

Thu, 11 Jan 2018 09:04 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CISCE Board
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (दसवीं) व इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (बारहवीं) की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बारहवीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल को खत्म होगी।

विज्ञापन


पहला पेपर फिजिक्स का होगा। परीक्षाओं का समापन साइकोलॉजी विषय से होगा। वहीं, दसवीं की बात करें तो 26 फरवरी 2018 को अंग्रेजी के पेपर से इसकी शुरुआत होगी। अंतिम परीक्षा 28 मार्च को पर्यावरण विज्ञान की होगी।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। तिथियों का शेड्यूल सीआईएससीई की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। काउंसिल ने साफ कर दिया है कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा होने पर इनमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि, सीआईएससीई बोर्ड में अब दसवीं 33 फीसदी व बारहवीं में 35 फीसदी पर छात्र पास कहलाएंगे। बोर्ड द्वारा इस संबंध में पहले ही घोषणा की जा चुकी है। 

विज्ञापन

बाहरी परीक्षक जांचेंगे प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिकाएं 

आईएससी (12वीं) की प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था की गई है। इस साल से  फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों की प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बाहरी परीक्षक (विजिटिंग एग्जामिनर) नियुक्त किए जाएंगे।

यह परीक्षक परीक्षा वाले दिन ही स्कूलों में मूल्यांकन करेंगे। बीते साल तक प्रैक्टिकल परीक्षाओं का मूल्यांकन सेंट्रलाइज तरीके से किया गया था। सेंट्रलाइज मूल्यांकन केंद्रों पर ही मूल्यांकन होता था। दसवीं (आईसीएसई) की परीक्षा में इस बार 1,84, 376 परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। जबकि आईएससी (12वीं) मेें 81, 852 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें