1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर तक का होना चाहिए कंटेंट
खास बात यह है कि यह कंटेंट एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के बीच का होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिभागी का मूल कार्य होना चाहिए। किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी सख्त वर्जित है। अत्यधिक हिंसा, यौन संदर्भ सामग्री, असभ्य भाषा, नस्लीय, सांस्कृतिक, धार्मिक या लैंगिक भेदभाव की वकालत करने वाली सामग्री को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये का भुगतान केवल एनईएफटी के माध्यम से करना होगा। प्रविष्टि को गूगल ड्राइव aiceavf.prd@ciet.nic.in के माध्यम से भी भेजा जा सकता है।