फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Odisha Result 2020: बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Sat, 05 Sep 2020 05:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Result - फोटो : social media
विज्ञापन

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने बारहवीं कक्षा के कला संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है। अभ्यर्थी orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का 67.56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल बारहवीं कक्षा में 65.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल बारहवीं का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी ज्यादा रहा है। इस साल बारहवीं कक्षा में1.48 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Chseodisha.nic.in पर जाएं। यहां आपको होम पेज पर आर्टस स्ट्रीम के लिए ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे तो नया पेज खुलेगा। जहां छात्रों को अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और उसके बाद जानकारी को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस साल बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब लॉकडाउन लगा तो कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई जिस वजह से बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट देरी से आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें