काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने बारहवीं कक्षा के कला संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है। अभ्यर्थी orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का 67.56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है।
पिछले साल बारहवीं कक्षा में 65.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल बारहवीं का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी ज्यादा रहा है। इस साल बारहवीं कक्षा में1.48 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Chseodisha.nic.in पर जाएं। यहां आपको होम पेज पर आर्टस स्ट्रीम के लिए ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे तो नया पेज खुलेगा। जहां छात्रों को अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और उसके बाद जानकारी को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब लॉकडाउन लगा तो कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई जिस वजह से बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट देरी से आ रहा है।