फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Odisha Result 2019: 12वीं साइंस के नतीजे जारी, 72.33 फीसदी परीक्षार्थी सफल

Mon, 03 Jun 2019 12:23 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
CHSE Odisha 12th Result 2019: ओडिशा बोर्ड (CHSE) 12वीं (plus two) के परीक्षा के परिणाम आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी कर दिए गए हैं। वे छात्र जो इस परीक्षा में उपस्थित है वे उम्मीदवार अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष 19 मई को 12वीं के विज्ञान वर्ग के परिणाम और वहीं 09 जून को कला वर्ग व कॉमर्स के परीक्षा परिणाम जारी किए गए थे। आपको बता दें कि Odisha Board 10th Result 23 मई, 2019 को जारी किए गए थे और परीक्षा में 70.78 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। हर साल ओडिशा बोर्ड कला और कॉमर्स से पहले विज्ञान वर्ग के नतीजे जारी करता है। इस बार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 3.69 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2.35 लाख छात्र-छात्राएं आर्ट्स में, 99,000 साइंस और करीब 27,200 कॉमर्स में शामिल हुए थे। परीक्षा 7 से 30 मार्च 2019 के बीच आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

CHSE Odisha 12th Result 2019: ऐसे करें चेक

- बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
- CHSE plus 2 Result पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें