फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Odisha Instant Result 2025: ओडिशा 12वीं इंस्टेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से करें डा

Sat, 19 Jul 2025 01:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CHSE Odisha Result 2025: ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के इंस्टेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
CHSE Odisha Instant Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CHSE Odisha Instant Result 2025: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने 12वीं कक्षा (सभी स्ट्रीम्स) के लिए आयोजित इंस्टेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब results.odisha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा 25 और 26 जून 2025 को एकल पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा में नियमित (Regular) और पूर्व-नियमित (Ex-Regular) छात्रों के साथ-साथ डिस्टेंस लर्निंग करने वाले छात्र भी शामिल हुए थे।

मुख्य परीक्षा में 82.77% फीसदी विद्यार्थी पास

इस वर्ष ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं के 3.93 लाख छात्रों ने मुख्य परीक्षा दी थी, जिसमें से 82.77% फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल पास प्रतिशत 82.77% रहा था। इस परीक्षा में चार स्ट्रीम विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कला (Arts) और वोकेशनल (Vocational) के छात्र शामिल थे। इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित हुई थी।

CHSE Odisha Result 2025: रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति
विज्ञापन

Odisha CHSE Instant Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.odisha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CHSE Supplementary Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें