बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कुल पास रेट में काफी गिरावट आई है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बोर्ड की कुल पास प्रतिशत 81.12 थी। कुल 24,082 लोगों ने परीक्षा दी और उनमें से 19,526 ने बोर्ड परीक्षा पास की। इस वर्ष कुल 92,950 विज्ञान संकाय के छात्रों ने परीक्षा दी। उनमें से 78,938 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। बोर्ड के अनुसार कुल पास दर 83.93 प्रतिशत थी।
कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए सीएचएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू हुईं थी और क्रमशः 4 अप्रैल और 5 अप्रैल को समाप्त हुईं। जबकि साइंस स्ट्रीम की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल को खत्म हुई थी।