फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Plus two Result 2020: वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षा के परिणाम जारी, 74.95 फीसदी छात्र हुए पास

Wed, 19 Aug 2020 12:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, सीएचएसई ओडिशा आज यानि 18 अगस्त, 2020 को वाणिज्य स्ट्रीम के लिए 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। इस साल 74.95 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने ओडिशा प्लस दो परिणाम देख सकेंगे। काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, सीएचएसई ओडिशा आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in है।

विज्ञापन


ध्यान दें कि अब भी ओडिशा 12वीं कला परिणाम 2020 की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही बोर्ड द्वारा विज्ञान स्ट्रीम के लिए परिणाम पहले ही घोषित कर दिए गए हैं। मार्च में आयोजित वाणिज्य स्ट्रीम परीक्षाओं में लगभग 1 लाख छात्र उपस्थित हुए। कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण कॉमर्स स्ट्रीम का एक भी पेपर नहीं हो सका। अब सीएचएसई द्वारा चुने गए तीन विषयों में से सर्वश्रेष्ठ के आधार पर अंक प्रदान किया जाएगा।

ओडिशा 12वीं परिणाम 2020: वेबसाइटों की सूची

  • chseodisha.nic.in            
  • orissaresults.nic.in
जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ओडिशा 12 वीं रिजल्ट 2020: चेक कैसे करें
चरण - 1 सबसे पहले CHSE, ओडिशा की आधिकारिक साइट Chseodisha.nic.in पर जाएं। 
चरण - 2 होम पेज पर उपलब्ध कॉमर्स स्ट्रीम के लिए ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
चरण - 4 सबमिट पर क्लिक करें।
चरण - 5 परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
चरण - 6 आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें