दो पालियों में हुई थीं प्रवेश परीक्षाएं
प्री बीएड और प्री डीएलएड 2025 की प्रवेश परीक्षाएं 22 मई को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक हुई, जबकि दूसरी पाली में प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न हुई थी। दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
अंतिम उत्तर कुंजी
व्यापम द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इसके बाद उम्मीदवारों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन कर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। दिनांक 10 जुलाई 2025 को व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।