चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों के 16 पदों पर आवेदन करने का मौका है। दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन इसका विज्ञापन जारी कर देगा। रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के छह और प्रोफेसर के चार पद शामिल हैं। स्वीकृत पद के हिसाब से रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली व श्रेणी के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। इन पदों पर नियुक्तियों के बाद कैंपस में सभी पद भर जाएंगे। सीसीएसयू कैंपस में शिक्षकों के कुल 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 15 पदों में 11 भरे हुए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 28 में 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 में से 35 पद भरे हुए हैं।