फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलती परीक्षा प्रणाली: सीबीएसई-छत्तीसगढ़ सहित ये बोर्ड कराएंगे साल में एक से अधिक बार परीक्षा, देखें सूची

Wed, 26 Feb 2025 03:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board Exam: शिक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की योजना लागू की जा रही है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है, जिससे छात्रों को परीक्षा के तनाव से राहत मिले और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Board Exam: अब तक छात्र केवल एक ही बोर्ड परीक्षा में अपने प्रदर्शन पर निर्भर रहते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत उन्हें साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि यदि किसी छात्र का पहली परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है, तो वह दूसरी परीक्षा में सुधार कर सकता है।

विज्ञापन


इस नई परीक्षा प्रणाली से सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मूल्यांकन प्रक्रिया और छात्रों की रणनीति में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यह सुधार छात्रों के लिए एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है, जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और बेहतर परिणाम प्राप्त करने का अवसर देगा।

देश में कुछ राज्यों ने शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रमुख रूप से सीबीएसई, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मेघालय और शामिल हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी, जिसमें पहली परीक्षा जनवरी 2026 और दूसरी परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। छात्रों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा, और बेहतर प्रदर्शन वाले परिणाम को अंतिम स्कोर में शामिल किया जाएगा

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अंतिम बोर्ड परीक्षाओं का पहला चरण मार्च में और दूसरा जुलाई में होगा।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक तनाव को कम करना और उन्हें अपनी योग्यता सुधारने के अधिक अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड परीक्षा

मेघालय के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा ने अगस्त, 2024 को कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल से कक्षा 10वीं की दो परीक्षाएं आयोजित करेगा। संगमा ने को बताया कि मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) 2025 में दो सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (एसएसएलसी) परीक्षाएं आयोजित करेगा।

संगमा ने कहा, "2025 की शुरुआत से, एमबीओएसई प्रत्येक वर्ष दो एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। पहली परीक्षा फरवरी या मार्च की शुरुआत में होगी, और दूसरी परीक्षा में सभी या कुछ विषयों में फेल होने वाले छात्रों को एक से दो महीने के भीतर फिर से परीक्षा देने की अनुमति होगी, जो मई में होगी।"

कर्नाटक बोर्ड परीक्षा 

कर्नाटक सरकार ने 2023 को एक आधिकारिक सरकारी आदेश जारी किया, जिसमें कर्नाटक राज्य परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) को कक्षा 10वीं (SSLC) और कक्षा 12वीं (द्वितीय PUC) के छात्रों के लिए परीक्षा कुल तीन वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी गई। 

कर्नाटक राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब साल में तीन बार आयोजित की जाती हैं। यह प्रणाली शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए अधिक अवसर प्रदान करना है। तीनों परीक्षाओं में से, जिसमें छात्र सर्वोत्तम अंक प्राप्त करेगा, वही अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा। इस पहल के तहत, पूरक परीक्षाओं (सप्लीमेंट्री एग्जाम) की अवधारणा को समाप्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें