छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर (CGPSC) ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 17 फरवरी, 2019 को आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। वहीं मुख्य परीक्षा 21 से 24 जून तक होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम को देखने के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी सरलता पूर्वक देख सकते हैं।