फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC PCS Mains Admit Card 2023: सीजीपीएससी पीसीएस मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 06 Jun 2023 05:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC PCS Mains admit card 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (CGPSC 2022) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC PCS Mains admit card 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (CGPSC 2022) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीजीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 15 से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 11 मई को घोषित किए गए थे। जारी परिणाम के मुताबिक, 3095 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 189 पदों को भरना है। सीजीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2022 में तीन राउंड होंगे। प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा -2022  ऑनलाइन प्रवेश पत्र' पर क्लिक करें।

  • ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें।

  • डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।

  • सीजीपीएससी पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें