CGPEB Recruitment 2019: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी CGPEB ने कुछ दिन पहले एक अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि ये अधिसूचना लेक्चरर, टीचर, असिस्टेंट टीचर के पदों को भरने के लिए जारी की गई थी। इसके लिए बोर्ड ने अपना पहला पड़ाव यानी लिखित परीक्षा का आयोजन भी कर दिया था, जिसकी अब आंसर-की जारी हो गई हैं। उम्मीदवार सीजीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को देख सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- CGPEB यानी छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में किया था।
- बता दें कि 14,000 पदों को भरने के लिए ये अधिसूचना जारी की गई थी।
CGPEB Recruitment 2019: ऐसे देखें अपनी आंसर-की
चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर 'CGPEB Teacher answer key 2019' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4- अब आप संबंधित विषय पर क्लिक करें ।
चरण 5- आपके सामने आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
चरण 6- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
ये भी पढ़ें- गूगल की खोज करने वाला वो तीसरा इंसान, जिसे फाउंडर्स की सूची में नहीं मिला नाम
आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।