फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Result 2026: लड़कों से आगे रहीं लड़कियां; छात्राओं का पास प्रतिशत 10वीं में 9% तो 12वीं में 7.6% अधिक

Wed, 29 Apr 2026 04:29 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 77.15% तो इंटर में 83.04 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स
 
विज्ञापन
CG Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। इस बार परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। वहीं, छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में काफी अच्छा रहा। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

CG Board 10th Result 2026: 10वीं में कुल 77.15% बच्चे हुए पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 77.15% छात्र पास हुए हैं। पिछली बार से 5 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। इस बार लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 81% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया।

CGBSE 12th Result 2026: 12वीं में 83.04% विद्यार्थी सफल

इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स

5.66 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 5,66,320 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इसमें 10वीं कक्षा में 3,20,535 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 12वीं कक्षा में 2,45,785 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में संध्या, परी और अंशुल संयुक्त टॉपर; 12वीं में जिज्ञासु ने मारी बाजी

10वीं में तीन टॉपर, 12वीं में जिज्ञासु अव्वल

10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99.00%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं रहीं, जिनमें रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवगन शामिल हैं, जिन्होंने 593 अंक (98.83%) प्राप्त किए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स

12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 98.20% अंकों के साथ ओमनी रहीं। वहीं, कृष महंत ने 97.80% प्राप्तांकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

CG Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा चुनें, यानी 10वीं या 12वीं।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें