इन वैकल्पिक तरीकों से रिजल्ट कर सकेंगे चेक
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक cgbse.nic.in और रिजल्ट पोर्टल results.cg.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई परीक्षा?
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त हुई।
इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत है, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 5.66 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं दीं।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर डाले फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अबआपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर रख लें।