छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE- Chhattisgarh Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों की तिथि आज घोषित होगी। सचिव वीके गोयल ने एक मीडिया हाउस को बताया कि परिणामों की तारीखें आज जारी हो जाएंगी। छात्र शुक्रवार 26 जून तक अपने परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों के फिर से खुलने पर छात्रों को मार्कशीट प्रदान की जाएगी। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। सचिव ने कहा कि छात्र वेबसाइट से अनंतिम मार्कशीट- cgbse.nic.in और results.cg.nic.in डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, पिछले साल CGBSE बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10 मई को घोषित किए गए थे। इस साल राज्य में कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन की वजह से परिणामों की घोषणा में देरी हुई है। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। यदि किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है तो वह एडमिट कार्ड की मदद भी ले सकता है।
पिछले साल, कक्षा 12वीं में 78.43 फीसदी छात्र पास हुए थे। जबकि कक्षा 10वीं के लिए पास प्रतिशत 68.2 था। इस बीच, राज्य सरकार ने अंतिम वर्ष के कॉलेज के छात्रों के लिए टर्म-एंड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि शेष छात्रों को पदोन्नत किया जाएगा। इस साल से, बोर्ड ने अनिवार्य कर दिया था कि उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी।