CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे कल घोषित होंगे। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने दी है। बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 23 जून सुबह 11 बजे होगी।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: बिना परेशानी के यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए
बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह कल सुबह ग्यारह बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in, http://results.gov.in/cgresults और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस साल छह लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। जबकि 2.5 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।
कैस देख 10वीं-12वीं रिजल्ट?
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-विद्यार्थी जैसे ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालेंगे उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।