परीक्षा की तारीख, समय और जरूरी निर्देश
सीजीएसओएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।
- परीक्षा समय: सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय: सुबह 8:30 बजे तक
- प्रश्नपत्र वितरण: सुबह 8:40 बजे
- उत्तर लिखने की अनुमति: सुबह 8:45 बजे से
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट (Admit Card) साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित रहेंगे।
कक्षा 12वीं का टाइम टेबल
| विषय |
परीक्षा तिथि |
| हिंदी |
16 मार्च 2026 |
| रसायन विज्ञान |
18 मार्च 2026 |
| भूगोल |
19 मार्च 2026 |
| भौतिक विज्ञान |
23 मार्च 2026 |
| गृह विज्ञान |
25 मार्च 2026 |
| लेखांकन |
27 मार्च 2026 |
| जीव विज्ञान |
28 मार्च 2026 |
| गणित |
30 मार्च 2026 |
| अंग्रेजी |
1 अप्रैल 2026 |
| इतिहास |
4 अप्रैल 2026 |
| व्यवसाय अध्ययन |
6 अप्रैल 2026 |
| राजनीति विज्ञान |
7 अप्रैल 2026 |
| अर्थशास्त्र |
8 अप्रैल 2026 |
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी डेटशीट को ध्यान से देखें, समय का सही प्रबंधन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।