फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: युद्ध प्रभावित देशों के छात्रों को मिल सकती है राहत, विशेष नीति पर चल रहा विचार, 22 जून को अगली सुनवाई

Fri, 12 Jun 2026 05:39 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के कारण जिन छात्रों की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रभावित हुई है, उन्हें जल्द राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि ऐसे छात्रों के लिए एक विशेष नीति लाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि उनके शैक्षणिक भविष्य पर असर न पड़े।
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया के उन निजी छात्रों के लिए एक नीति तैयार करने पर विचार किया जा रहा है, जिनके सीबीएसई परीक्षा परिणाम क्षेत्र में जारी संघर्ष और सुरक्षा परिस्थितियों के कारण घोषित नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह केवल एक छात्र का मामला नहीं है, बल्कि कई छात्रों से जुड़ा व्यापक मुद्दा है। सरकार ऐसे सभी प्रभावित छात्रों के लिए समान रूप से लागू होने वाली नीति बनाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।

22 जून को होगी अगली सुनवाई

न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की अवकाशकालीन पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जून 2026 के लिए तय कर दी है।

यह याचिका सऊदी अरब में रहने वाले छात्र प्रांशु जिगरकुमार पटेल द्वारा दायर की गई है, जिन्होंने सीबीएसई को उनका कक्षा 12 सुधार (Improvement) परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्देश देने की मांग की है।

उच्च शिक्षा पर पड़ रहा असर

याचिका में कहा गया है कि परिणाम घोषित न होने के कारण छात्र के उच्च शिक्षा में प्रवेश की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। समय पर रिजल्ट नहीं मिलने से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं। छात्र ने दावा किया कि उसने 17 मई, 21 मई और 30 मई को सीबीएसई को कई बार प्रतिनिधित्व भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

इससे पहले छात्र ने दिल्ली हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन

किन देशों में रद्द हुई थीं सीबीएसई की परीक्षाएं?

ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने सात पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इन देशों में शामिल हैं:
  • बहरीन
  • ईरान
  • कुवैत
  • ओमान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

इन देशों में परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीएसई ने प्रभावित छात्रों के लिए विशेष मूल्यांकन व्यवस्था लागू की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें