फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2023: गणित के पेपर के साथ 10वीं की परीक्षाएं समाप्त, छात्र-छात्राओं ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

Wed, 22 Mar 2023 07:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दसवीं के गणित के आसान पेपर से छात्रों का डर दूर हो गया। स्टैंडर्ड और बेसिक गणित का प्रश्न पत्र न तो आसान था  और न ही मुश्किल। बच्चों व शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर मध्यम स्तर का था। शिक्षकों के अनुसार बेसिक गणित का पेपर स्टैंडर्ड गणित के मुकाबले में थोड़ा लंबा था।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे बच्चों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। एक तो गणित का प्रश्न पत्र संतुलित आया वहीं अंतिम पेपर होने के कारण परीक्षा का तनाव भी दूर हो गया। दरअसल, दसवीं के गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक) के पेपर के साथ ही परीक्षाएं समाप्त हो गई। परीक्षा सेंटरों से बाहर छात्र परीक्षाएं खत्म होने को लेकर राहत महसूस कर रहे थे। इसकी खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


दसवीं के गणित के आसान पेपर से छात्रों का डर दूर हो गया। स्टैंडर्ड और बेसिक गणित का प्रश्न पत्र न तो आसान था  और न ही मुश्किल। बच्चों व शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर मध्यम स्तर का था। शिक्षकों के अनुसार बेसिक गणित का पेपर स्टैंडर्ड गणित के मुकाबले में थोड़ा लंबा था। बेसिक व स्टैंडर्ड मैथ्स का संतुलित व सीधा प्रश्न पत्र पाकर औसत छात्र भी 80 में से 55-60 अंक प्राप्त कर सकता है। देशभर में मंगलवार को सीबीएसई की दसवीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। छात्रोंं के अनुसार दोनों ही पेपर का स्तर ठीक था। पाठ्यक्रम से ही सब कुछ आया। छात्र देवांश ने कहा कि बहु विकल्पीय प्रश्न थोड़े उलझाऊ लेकिन आसान थे। पांच अंक वाले प्रश्नों का सेक्शन भी आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें