फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU ने दी राहत, अब 30 मई तक भरें बीएड के परीक्षा फार्म

Sun, 26 May 2019 10:28 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड-2018-20, बीएड सत्र 2017-19, बैक पेपर परीक्षा सत्र 2016-18 और भूतपूर्व छात्र परीक्षा सत्र 2016-18 के परीक्षा फार्म अब 30 मई तक भरे जा सकते हैं। फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि अब दो जून है। कॉलेजों द्वारा फार्म कंप्लीट करने के बाद विश्वविद्यालय के बीएड परीक्षा अनुभाग में जमा करने की अंतिम तिथि चार और पांच जून है।
विज्ञापन


बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम 2018-20 की मुख्य परीक्षा हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा पूल काउंसिलिंग के माध्यम से सीसीएसयू के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म पांच मई से भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध अल्पसंख्यक कॉलेजों में बीएड सत्र 2017-19 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के परीक्षाफार्म एवं उक्त सत्र के प्रथम वर्ष की भूतपूर्र्व परीक्षा के फार्म भी साथ ही भरे जा रहे हैं। इनमें बैक पेपर परीक्षा एवं सत्र 2016-18 प्रथम वर्ष भूतपूर्व छात्र परीक्षा तथा सत्र 2016-16 भूतपूर्व छात्र परीक्षा के फार्म भी शामिल हैं। सीसीएसयू वेब डॉट इन पर परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 15 मईऱ् थी। इसे बढ़ाकर 25 मई कर दिया गया था। एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में देरी होने के कारण अब इसे बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया है। बता दें कि सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड में करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें