स्कूलों को चेताया जा रहा
सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा, "डमी या गैर-उपस्थित प्रवेश की प्रथा स्कूली शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है, जिससे छात्रों के बुनियादी विकास पर असर पड़ता है। इस मुद्दे को हल करने के लिए, हम डमी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं और सभी संबद्ध संस्थानों को डमी या गैर-उपस्थित प्रवेश स्वीकार करने के लालच का विरोध करने के लिए एक स्पष्ट संदेश भेज रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के बारे में औचक निरीक्षण समितियों की महत्वपूर्ण टिप्पणियों को संबंधित स्कूलों को रिपोर्ट के रूप में सूचित किया गया।
उन्होंने कहा, "स्कूलों द्वारा प्रस्तुत जवाबों की बोर्ड द्वारा विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण निष्कर्षों और वीडियोग्राफिक साक्ष्यों के आधार पर, 21 स्कूलों की संबद्धता वापस ले ली गई और छह स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक से माध्यमिक स्तर पर डाउनग्रेड कर दिया गया।"
जिन 21 स्कूलों की संबद्धता वापस ली गई है, उनमें से 16 दिल्ली में हैं जबकि उनमें से पांच राजस्थान के कोचिंग हब - कोटा और सीकर में हैं।