छात्रों के आवेदन में न आए बाधा
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, पंजीकरण क्रमांक न मिलने पर छात्रों के आवेदन में देरी या बाधा आ सकती है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी छात्रों को उनके पंजीकरण क्रमांक समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई छात्र परीक्षा में भाग लेने से वंचित न रहे।
बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि यह प्रक्रिया जेईई (मुख्य) 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है और स्कूलों को इसे तुरंत पूरा करना चाहिए।
CBSE Board Date Sheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की ताजा डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पहले जारी अस्थाई डेटशीट में 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक निर्धारित थी, लेकिन अंतिम डेटशीट में कुछ परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।
इसी तरह, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा भी 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। पहली परीक्षाएं बायोटेक्नोलॉजी, आन्त्रप्रन्योरशिप और शॉर्टहैंड की होंगी। इसके अलावा, पहले 21 फरवरी को निर्धारित बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा अब ओटोमोटिव और फैशन स्टडीज के लिए होगी, और 23, 24, 25 फरवरी तथा 5, 6, 7, 17, 24, 28 मार्च की तिथियों में भी बदलाव किए गए हैं।