फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई के नाम का गलत इस्तेमाल! बोर्ड की सख्त कार्रवाई, स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें

Mon, 08 Dec 2025 12:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि Agra की सीबीएसई-WSO संस्था की खेल गतिविधियां पूरी तरह अवैध हैं। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी संस्था सीबीएसई के नाम का अनुचित इस्तेमाल कर रही थी। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी ऐसी प्रतियोगिता या संचार को न मानें और बोर्ड से ही पुष्टि करें।
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि CBSE बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी (CBSE-WSO), आगरा द्वारा आयोजित किसी भी खेल प्रतियोगिता, ईवेंट या गतिविधि को पूरी तरह से अवैध माना जाए। यह निर्देश सोसाइटी का पंजीकरण 5 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्रार ऑफ फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, आगरा द्वारा रद्द किए जाने के बाद जारी किया गया है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने स्पष्ट कहा है कि बोर्ड का इस संस्था से कोई संबंध, समर्थन या अनुमति नहीं है। बिना स्वीकृति सीबीएसई नाम का इस्तेमाल करते हुए यह संस्था स्कूलों को आमंत्रण भेज रही थी, जिससे विद्यार्थी और अभिभावक भ्रमित हो सकते थे। बोर्ड के सचिव हिमांशु गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोसाइटी की ओर से भेजे गए सभी पत्र, संचार और प्रोग्राम अमान्य माने जाएं।


रजिस्ट्रार के आदेश के बाद सीबीएसई-WSO को किसी भी क्षेत्र में कानूनी मान्यता नहीं मिलती। सीबीएसई ने स्कूलों से यह भी कहा है कि यदि संस्था की ओर से कोई दावा या प्रमाण पत्र दिया जाता है, तो उसे पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्कूलों के लिए हिदायत

बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे न तो सीबीएसई-WSO की किसी भी प्रतियोगिता में भाग लें और न ही छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों के लिए भेजें। सीबीएसई का कहना है कि यह कदम छात्रों और अभिभावकों को भ्रामक जानकारी से बचाने के लिए आवश्यक है।

स्कूलों को सलाह दी गई है कि सीबीएसई के नाम से किसी भी खेल आयोजन के दावे को केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही सत्यापित करें। कोई भी संदेह होने पर सीबीएसई मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय से सीधे संपर्क किया जाए।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

बोर्ड ने कहा कि सीबीएसई के नाम, पहचान और कार्यक्रमों की अखंडता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें