फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की पहल: देश के शीर्ष संस्थानों का दौरा करेंगे स्कूल प्राचार्य, नवंबर-दिसंबर में होगी विजिट

Sun, 15 Nov 2026 11:35 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

स्कूलों में कौशल आधारित शिक्षा को नई रफ्तार देने के लिए सीबीएसई ने खास पहल शुरू की है। जानें इन एक्सपोजर विजिट के जरिए प्राचार्य नवाचार, उद्योग आधारित व्यवस्था और नई शिक्षण पद्धतियों को समझकर अपने संस्थानों की रणनीति कैसे बदलेंगे।
 
विज्ञापन
cbse - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों के प्राचार्यों को कौशल आधारित शिक्षा की नई पद्धतियों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाओं से रूबरू कराएगा। इसके लिए एक्सपोजर विजिट की नई शृंखला का नवंबर ओर दिसंबर में आयोजन किया जाएगा। स्कूलों के प्राचार्य देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों का दौरा करेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है।

क्या है एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य

सीबीएसई के स्किल एजुकेशन विभाग की ओर से आयोजित एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य प्राचार्यों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और उद्योग से जुड़ी सीखने की व्यवस्थाओं की जानकारी देना है। इसके जरिये प्राचार्य कौशल शिक्षा के क्षेत्र में उभरते रुझानों को भी समझ सकेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार इन यात्राओं से प्राचार्यों को यह समझने में मदद मिलेगी कि स्कूलों में कौशल शिक्षा को अधिक प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है। सीबीएसई का मानना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों की कार्यप्रणाली को करीब से देखने से स्कूलों के प्राचार्य अपने संस्थानों में कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें