केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कल यानी 10 मई से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई की डेढ़ करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रविवार से शुरू किया जाएगा। एचआरडी मंत्री ने बताया कि सीबीएसई की 173 विषयों की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कॉपियों को शिक्षकों के घर तक पहुंचाने के लिए गृह मंत्रालय की अनुमति मिल गई है।