मास्टर ट्रेनर भी किए जाएंगे चयनित
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले शिक्षकों में से आगे चलकर मास्टर ट्रेनर्स (MTs) का भी चयन किया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर भविष्य में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे स्किल एजुकेशन को व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके।
कब और कहां होगा कार्यक्रम?
यह एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार, यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और फरीदाबाद सहित कई राज्यों और शहरों में आयोजित होंगे।
कोई शुल्क नहीं, लेकिन ये जरूरी शर्त
बोर्ड ने साफ किया है कि इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, प्रतिभागियों को टीए/डीए की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों को एनसीईआरटी की कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तकें साथ लाना अनिवार्य होगा।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
सीबीएसई का यह कदम नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल स्तर पर कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है, जिससे छात्रों को शुरुआती कक्षाओं से ही व्यवहारिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिल सके।