केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा दो फरवरी को होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने गुरुवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ हुए लाइव बातचीत के दौरान दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल 2 फरवरी को जारी होगा। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।