सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वेबसाइट पर एग्जाम डेट से जुड़ी आधिकारिक घोषणा कर दी है। 15 फरवरी से सीबीएसई
10वीं-
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा में भाग लेने जा रहे विद्यार्थी सफलता के सब्जेट आधारित वीडियो कोर्स और मॉक टेस्ट की मदद से बोर्ड एग्जाम की पक्की तैयारी कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों से पढ़ रहे 10वीं -12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं 15 फरवरी से बोर्ड एग्जाम में बैठेंगे। सभी छात्र इसी की तैयारी में इस समय जुटे हुए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडियट के ये छात्र परीक्षा प्रारूप को बेहतर तरीके से समझने के लिए मॉडल प्रश्नपत्र का सहारा ले सकते हैं। ये मॉडल प्रश्न पत्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन सैपल पेपर की मदद से बोर्ड स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन पद्धति को बहुत ही आसानी से समझ सकते हैं। यह मॉडल प्रश्नपत्र सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि विद्यार्थी इन्हें आसानी से प्रिन्ट भी कर सकें। इसके लिए दसवीं और बारहवीं के छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। साथ ही अगर 10वीं, 12वीं स्टूडेंट्स अपनी बोर्ड एग्जाम की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हर विषय के वीडियो कोर्स (10th Class Video Course व 12th Class Video Course) की मदद ले सकते हैं। ये वीडियो कोर्स दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी से एनसीईआरटी पैटर्न के अनुसार तैयार किए हैं।
ये भी पढ़ें
सीबीएसई 10वीं कक्षा सिलेबस
सीबीएसई 12वीं कक्षा सिलेबस
यहां से करें सैंपल पेपर डाउनलोड
क्लास 10 सैंपल पेपर- PDF Download
क्लास 12 सैंपल पेपर - PDF Download
15 फरवरी से हैं 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी की गई डेटशीट के अनुसार 10वीं - 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी 2023 से शुरू किए जा रहे हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 अप्रैल को खत्म हो रहीं हैं।
किस मोड में कराए जाएंगे एग्जाम
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन सिंगल टर्म में कराने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष बोर्ड ने दो टर्म में 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स की परीक्षाएं कराईं थीं।
सफलता के साथ बनाएं करिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।