फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के सिलेबस में होगी 30 फीसदी कटौती

Tue, 07 Jul 2020 06:38 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए संशोधित पाठ्यक्रम की घोषणा की है। सीबीएसई ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस में 30 फीसदी कमी की घोषणा की है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। दरअसल, सीबीएसई ने यह कदम कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते उठाया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो और कोविड-19 के दौरान पढ़ाई में जो बाधा उत्पन्न हुई है उसकी भरपाई की जा सकें।

विज्ञापन



 
इसे भी पढ़ें-JAC 10th Result 2020 : झारखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे कल होंगे जारी
विज्ञापन



केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' का कहना है कि शिक्षाविदों की तरफ से विद्यार्थियों के सिलेबस कम करने के सुझाव आ रहे थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर 1.5 हजार सुझाव आये थे। इसके बाद सीबीएसई को संशोधित पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। सिलेबस कटौती का यह पैमाना सिर्फ 10वीं और 12वीं क्लास के लिए अपनाया जाएगा। आठवीं क्लास और उससे नीचे की क्लास के लिए सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने हिसाब से सिलेबस में कटौती करने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें