CBSE Supplementary Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| वर्ग |
प्रक्रिया |
तिथि |
| कक्षा 12 |
स्कैन कॉपी के लिए आवेदन |
6 अगस्त से 7 अगस्त 2025 |
| मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन |
13 अगस्त से 14 अगस्त 2025 |
| कक्षा 10 |
स्कैन कॉपी के लिए आवेदन |
8 अगस्त से 9 अगस्त 2025 |
| वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन |
18 अगस्त से 19 अगस्त 2025 |
CBSE Supplementary Exam 2025: फीस का विवरण
स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए कक्षा 12 के छात्रों को ₹700 प्रति विषय और कक्षा 10 के छात्रों को ₹500 प्रति विषय का शुल्क देना होगा। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कक्षा 10 और 12 दोनों के छात्रों को ₹500 प्रति विषय का भुगतान करना होगा। वहीं, री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए दोनों कक्षाओं के छात्रों से ₹100 प्रति प्रश्न शुल्क लिया जाएगा।
आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
- केवल वही छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्युएशन के लिए पात्र होंगे, जो पहले स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे।
- री-इवैल्युएशन के बाद अगर अंक घटते या बढ़ते हैं, तो वही अंतिम माने जाएंगे।
- नया मार्कशीट जारी होने पर पुरानी मार्कशीट को बोर्ड को वापस करना अनिवार्य होगा।
- आवेदन केवल छात्र स्वयं करें, किसी साइबर कैफे या थर्ड पार्टी के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जिसमें कुल 53,201 छात्र पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 41.35% और लड़कों का 36.69% रहा। कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।