फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Supplementary Exam: छह अगस्त से शुरू होगी मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की प्रक्रिया, जानें तारीखें

Mon, 04 Aug 2025 12:55 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन, स्कैन कॉपी और री-इवैल्युएशन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी, अंकों के सत्यापन (मार्क्स वेरिफिकेशन) और पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्युएशन) की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक सीबीएसई ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित नहीं किए है। उम्मीद है कि सीबीएसई 8 अगस्त से पहले नतीजे जारी कर देगा।
विज्ञापन


जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अब cbse.gov.in पर जाकर इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Supplementary Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

वर्ग प्रक्रिया तिथि
कक्षा 12 स्कैन कॉपी के लिए आवेदन 6 अगस्त से 7 अगस्त 2025
मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन 13 अगस्त से 14 अगस्त 2025
कक्षा 10 स्कैन कॉपी के लिए आवेदन 8 अगस्त से 9 अगस्त 2025
वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन 18 अगस्त से 19 अगस्त 2025

CBSE Supplementary Exam 2025: फीस का विवरण

स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए कक्षा 12 के छात्रों को ₹700 प्रति विषय और कक्षा 10 के छात्रों को ₹500 प्रति विषय का शुल्क देना होगा। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए कक्षा 10 और 12 दोनों के छात्रों को ₹500 प्रति विषय का भुगतान करना होगा। वहीं, री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए दोनों कक्षाओं के छात्रों से ₹100 प्रति प्रश्न शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

  • केवल वही छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्युएशन के लिए पात्र होंगे, जो पहले स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे।
  • री-इवैल्युएशन के बाद अगर अंक घटते या बढ़ते हैं, तो वही अंतिम माने जाएंगे।
  • नया मार्कशीट जारी होने पर पुरानी मार्कशीट को बोर्ड को वापस करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन केवल छात्र स्वयं करें, किसी साइबर कैफे या थर्ड पार्टी के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जिसमें कुल 53,201 छात्र पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 41.35% और लड़कों का 36.69% रहा। कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें