फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने लिया फैसला, जहां हैं वहीं से परीक्षा दे सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र

Wed, 27 May 2020 06:38 PM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए सीबीएसई ने राहत भरा एलान किया है।  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के ऐसे छात्र जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य या जिले में चले गए हैं उन्हें परीक्षा देने के लिए पहले तय किए गए परीक्षा केंद्र पर आने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन





बता दें कि सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने फैसला लिया है कि ऐसे छात्र जहां हैं वहीं से बोर्ड की परीक्षाएं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को अपने स्कूल को इसकी जानकारी देनी होगी। मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में छात्रों को इस बात की जानकारी दे दी जाएगी कि उन्हें किस स्कूल में परीक्षा देने जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें