फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम

Fri, 09 Oct 2026 01:09 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में इजरायल-ईरान तनाव के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए स्पेशल एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 23 से 28 अक्टूबर तक होंगी। एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यहां देखें विषयवार टाइमटेबल।
 
विज्ञापन
CBSE Special Exam 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया में रहने वाले उन छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है, जो इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण अपनी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड के मुताबिक, ये परीक्षाएं 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षा संबंधित देशों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने बताया है कि स्पेशल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की ओर से जमा कराई गई सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) के आधार पर प्रत्येक देश में एक परीक्षा केंद्र तय किया गया है।

सीबीएसई स्पेशल परीक्षा 2026 की विषयवार डेटशीट

तारीख और दिन

विषय

परीक्षा का समय

23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार

पॉलिटिकल साइंस (028)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार

इकोनॉमिक्स (030)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार

गणित (041)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार

एप्लाइड मैथमेटिक्स (241)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

24 अक्टूबर 2026, शनिवार

मनोविज्ञान (037)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

24 अक्टूबर 2026, शनिवार

बिजनेस स्टडीज (054)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

24 अक्टूबर 2026, शनिवार

फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर (845)

सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

26 अक्टूबर 2026, सोमवार

जीव विज्ञान (044)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

26 अक्टूबर 2026, सोमवार

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (802)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

26 अक्टूबर 2026, सोमवार

मार्केटिंग (812)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

26 अक्टूबर 2026, सोमवार

मल्टीमीडिया (821)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

26 अक्टूबर 2026, सोमवार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (843)

सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

होम साइंस (064)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (065)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

कंप्यूटर साइंस (083)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

28 अक्टूबर 2026, बुधवार

इंग्लिश कोर (301)

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

एडमिट कार्ड कब और कहां से डाउनलोड होगा?

  • सीबीएसई स्पेशल परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
  • उम्मीदवारों को उसी लॉगिन अकाउंट के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा, जिसका इस्तेमाल उन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए आवेदन करते समय किया था।
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे, जिन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए LOC जमा कराई है।
  • इसलिए छात्रों को अपने आवेदन और लॉगिन से जुड़ी जानकारी तैयार रखनी चाहिए, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने में परेशानी न हो।

 एडमिट कार्ड में किन जानकारियों की जांच जरूरी है?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए।
  • नाम, रोल नंबर, परीक्षा से संबंधित विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों में कोई गलती होने पर समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना उचित होगा।
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की मूल हार्ड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
  • केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना पर्याप्त नहीं होगा, इसलिए परीक्षा के दिन से पहले उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • साथ ही, अपनी विषयवार परीक्षा तारीख और समय का मिलान आधिकारिक डेटशीट से जरूर करें।
 छात्र आधिकारिक डेटशीट कहां से देख सकते हैं?
  • उम्मीदवार सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक डेटशीट में अपने विषय, परीक्षा की तारीख और समय की पुष्टि कर सकते हैं।
  • बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपने विषयों का मिलान आधिकारिक टाइमटेबल से करें।
  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई जानकारी भी ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की तैयारी पहले ही कर लें।
  • पश्चिम एशिया में विशेष परिस्थितियों के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए यह परीक्षा कार्यक्रम दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें