फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, जल्द यहां से भर दें फॉर्म

Thu, 06 Feb 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Single Girl Child Scholarship: सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद होने वाली है। इसके लिए आवेदन करने वाले योग्य अभ्यर्थी नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CBSE Single Girl Child Scholarship - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन छात्रों ने अभी तक अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर 8 फरवरी, 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले, पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2025 थी।  

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार इस छात्रवृत्ति के लिए 8 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं और स्कूल 15 फरवरी, 2025 तक आवेदन का सत्यापन कर सकते हैं। 

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि छात्रवृत्ति नवीनीकरण आवेदन की समय सीमा नए आवेदनों के लिए उसी तिथि तक बढ़ा दी गई है। नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी है, जबकि स्कूल को 15 फरवरी, 2025 तक सत्यापन करना होगा।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए और अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने चाहिए।
  • कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए और वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में नामांकित होना चाहिए।
  • एनआरआई छात्रों को प्रति माह 6,000 रुपये की ट्यूशन फीस देनी होगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं ।
  • अब होमपेज पर, 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2024  REG' पर क्लिक करें  
  • आवेदन जमा करना है या मौजूदा आवेदन को नवीनीकृत करना है, इससे सबंधित लिंक पर क्लित करें। 
  • अब आवेदन पत्र भरें, संबंधित कागजात अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें