केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर बोर्ड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस को फर्जी बताया। सीबीएसई ने कहा कि इस तरह के किसी भी नोटिस पर यकीन न करें, क्योंकि ये नोटिस फर्जी हैं और इनका सीबीएसई से कोई नाता नहीं है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन और पास होने के मानदंड को लेकर नोटिस वायरल हो रहे थे। सीबीएसई का कहना है कि ये नोटिस विद्यार्थियों और अभिभावकों को भ्रमित करने के उद्देश्य से वायरल किए जा रहे हैं और ऐसे किसी भी नोटिस पर यकीन न करें।
इसे भी पढ़ें-