फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2023 Fact Check: सीबीएसई रिजल्ट की अधिसूचना वायरल; फैक्ट चेक में अधिकारी बोले- सच...नहीं

Wed, 10 May 2023 03:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Results 2023 Viral Notification Fact Check : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से गुरुवार, 11 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे! ऐसा एक वायरल अधिसूचना में दावा किया जा रहा है। फैक्ट चेक में अधिकारी बोले कि यह सच...नहीं है।
विज्ञापन
CBSE Results पड़ताल (फैक्ट चेक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Result 2023 Fact Check: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से गुरुवार, 11 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे! ऐसा एक वायरल अधिसूचना में दावा किया जा रहा है। परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर रिजल्ट संबंधी फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है। छात्र-छात्राओं को ऐसी अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल और संस्थानों से दूर रहना चाहिए।  

यह भी पढ़ें : CBSE Results 2023: एसएमएस पर भी मिलेंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें आसान प्रक्रिया 

विज्ञापन

CBSE Result 2023 Fact Check: कल नहीं आएगा सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट पर वायरल अधिसूचना को लेकर अमर उजाला ने फैक्ट चेक किया तो यह नोटिफिकेशन फर्जी पाया गया। अमर उजाला से बातचीत में सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने भी वायरल नोटिफिकेशन को फेक करार दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को वायरल अधिसूचना, विज्ञापन और अप्रमाणिक खबरों से दूर रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : CBSE Result: बीते साल ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुए थे रिजल्ट, ग्रेड से ऐसे कैलकुलेट करें पर्सेंटेज

CBSE Result 2023: सबसे सटीक जानकारी सिर्फ अमर उजाला पर

CBSE Result 2023 को लेकर सबसे सटीक और फैक्ट चेक की हुई जानकारी सिर्फ अमर उजाला पर आपको सबसे पहले मिलेगी। सीबीएसई रिजल्ट संबंधी प्रमाणिक खबरें पढ़ने के लिए AmarUjala.Com पढ़ते रहें। 

यह भी पढ़ें : CBSE Toppers List: सीबीएसई नहीं जारी करता टॉपर्स लिस्ट, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

CBSE Result 2023 यहां होंगे जारी

सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें : CBSE Results: सबसे पहले इस एप पर देख पाएंगे सीबीएसई का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक? 

विज्ञापन

CBSE 10th 12th Result 2023 डिजिलॉकर से ऐसे देख पाएंगे मार्कशीट

  1. सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
  2. आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
  4. रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
  5. सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।
 

यह भी पढ़ें : CBSE Result 2023: बीते वर्षों में कैसा रहा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें पास प्रतिशत

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें