CBSE Result 2023 Fact Check: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से गुरुवार, 11 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे! ऐसा एक वायरल अधिसूचना में दावा किया जा रहा है। परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर रिजल्ट संबंधी फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है। छात्र-छात्राओं को ऐसी अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल और संस्थानों से दूर रहना चाहिए।
सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।