CBSE 10th-12th Results 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। रिजल्ट छात्र इन तरीकों से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?
मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को वेबसाइट, एसएमएस, उमंग एप के अतिरिक्त डिजीलॉकर भी रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं डिजीलॉकर पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?
Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।