अंक सत्यापन की पूरी अनुसूची
अंकों का सत्यापन- प्रक्रिया परिणाम तिथि के चौथे दिन से शुरू होगी और परिणाम घोषित होने की तिथि से आठवें दिन समाप्त होगी।
मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी- प्रक्रिया परिणाम की तारीख से 19वें दिन शुरू होगी और परिणाम घोषित होने की तारीख से 20वें दिन समाप्त होगी।
उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन- प्रक्रिया परिणाम तिथि से 24वें दिन से शुरू होगी और परिणाम घोषित होने की तिथि से 25वें दिन समाप्त होगी।
CBSE Results 2024: परिणाम कैसे जांचें?
- रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in.) पर जाएं।
- 'सीबीएसई परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं/ 12वीं के परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- अब परिणाम को डाउनलोड करे लें।