फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Psychological Counselling: सीबीएसई मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग 25वें वर्ष में, ऐसे ले सकते हैं परामर्श

Wed, 27 Apr 2022 06:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Psychological Counselling: सीबीएसई ने छात्रों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया है।
विज्ञापन
CBSE Psychological Counselling - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Psychological Counselling: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए साल वर्ष 1998 से हर वर्ष परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा परिणाम के उपरांत, दो चरणों में निःशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इस साल सीबीएसई का यह कार्यक्रम अब अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। 

विज्ञापन

CBSE Psychological Counselling: एकमात्र बोर्ड जो ऐसी सुविधा दे रहा
शायद सीबीएसई देश का एकमात्र बोर्ड है जो इस प्रकार की सुविधा (मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग) इतने विस्तृत स्तर पर दे रहा हो, चाहे वह टोल फ्री टेली काउंसलिंग हो जो सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा स्वेच्छा से दी जा रही हो या आईवीआरएस के माध्यम से सुझाव व सूचनाएं हों या फिर राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रश्न उत्तर कॉलम हो। पिछले वर्षों में बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कई महत्वपूर्ण संदेशों को साझा किया है। वहीं, छात्रों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया है।

CBSE Psychological Counselling: कैसे भाग ले सकते हैं काउंसलिंग में?
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर मीडिया एवं पब्लिक रिलेशन्स के टैब के अंतर्गत 'काउंसलिंग' के माइक्रो लिंक पर ऑडियो-विजुअल कंटेंट में युवाओं के अनुभव, आक्रामकता, अवसाद, इंटरनेट लत संबंधी विकार, परीक्षा का तनाव, स्पेशल लर्निंग, अक्षमता, मादक पदार्थ विकार तथा उनसे निपटने के लिए जीवन कौशल जैसे विभिन्न विषयों के मल्टीमीडिया सामग्री को भी देखा और सुना जा सकता है। इसके अलावा इस सेक्शन में विभिन्न विषयों पर पॉडकास्ट भी उपलब्ध है।

CBSE Psychological Counselling: कोरोनाकाल में भी जारी थी सुविधा
कोरोना महामारी के भयावह दौर में भी सीबीएसई की ओर से टेली हेल्पलाइन की विशेष सुविधा शुरू की गई थी जो विशेषकर 24.05.2021 से लगातार संचालित की जा रही है। इसके साथ ही वर्तमान में बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800118004 पर आईवीआरएस की मुफ्त सुविधा 24x7 उपलब्ध है। इसके माध्यम से छात्र देश के किसी भी क्षेत्र से सामान्य जानकारी जैसे परीक्षाओं से संबन्धित उपयोगी जानकारी, बेहतर तैयारी, समय और तनाव प्रबंधन के उपाय आदि प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

CBSE Psychological Counselling: क्या है टेली काउंसलिंग?
टेली काउंसलिंग एक स्वैच्छिक एवं नि: शुल्क सेवा है, जो बोर्ड द्वारा सोमवार से शनिवार तक सुबह 09:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक तक प्रदान की जा रही है। इस वर्ष परामर्श सेवा में अपना योगदान देने प्रधानाचार्य और परामर्शदाता भारत तथा विश्व में अन्य देशों से यह सुविधा प्रदान कर रहे है। इनमें नेपाल, मॉस्को, सऊदी अरब, अमेरिका, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, ओमान एवं सिंगापुर शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें