फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th, 12th Board Exams 2023:इन स्कूलों में नवंबर-दिसंबर में होगीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं,छात्र ऐसे करें चेक

Sun, 23 Oct 2022 01:20 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के परीक्षा के लिए सूचना जारी कर दी है। कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा नवंबर से दिसंबर के बीच होगी। 
विज्ञापन
CBSE Term 1 Board exams 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार को जानकारी दी कि 2022-23 सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन भारत और विदेशों के सभी संबद्ध स्कूलों में 1 जनवरी से शुरू होंगे। उन स्कूलों को छोड़कर जो महीने के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


CBSE Class 10th, 12th board exams 2023: इन स्कूलों में पहले होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने प्रधानाध्यापकों को लिखे पत्र में कहा है कि जनवरी में बंद रहने वाले शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट का काम नवंबर-दिसंबर 2022 में पूरा किया जाना है। 

CBSE Class 10th, 12th board exams 2023: बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी


बोर्ड के परीक्षा नियमों के अनुसार, सत्र 2022-23 के लिए प्रायोगिक परीक्षा/ प्रोजेक्ट वर्क /आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2023 से भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए निर्धारित है। हालांकि, सर्दियों के मौसम के कारण जनवरी के महीने में सर्दियों के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के बंद रहने की संभावना है। सत्र 2022-23 के लिए शीतकालीन-बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा / प्रोजेक्ट / आंतरिक मूल्यांकन 15 नवंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाना है। बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। जिसका सभी स्कूलों को पालन करना होगा।  इस बीच 2023 बैच के लिए थ्योरी पेपर फरवरी में शुरू होंगे। पूरी जानकारी के साथ डेट शीट जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें