11 मार्च तक की परीक्षाएं टलीं
जारी सर्कुलर के मुताबिक, इन देशों में 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
सीबीएसई ने यह भी कहा है कि वह 10 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा। इसके बाद 12 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। यानी फिलहाल केवल 9 से 11 मार्च तक की परीक्षाओं को ही टाला गया है, जबकि आगे की परीक्षाओं पर अंतिम फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी नई जानकारी या परीक्षा की संशोधित तिथियों के बारे में अपडेट स्कूलों के माध्यम से ही दी जाएगी।
यह सर्कुलर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी किया गया है। फिलहाल छात्र और अभिभावक नई परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।